9 मई 2026 - 17:11
ज़ुल्म के खिलाफ संघर्ष हमारी इतिहास की रोशन पहचान : पेज़ेश्कियान

ईरानी जनता की पहचान में सहनशीलता के साथ-साथ अन्याय के खिलाफ प्रतिरोध भी शामिल है, और यही पहचान आगे भी ईरान का नाम ऊंचा बनाए रखेगी।

ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि ईरान की विदेश नीति आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर दोस्ताना संबंध बढ़ाने पर आधारित है। अहले बैत समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के राष्ट्रपति डॉ मसऊद पेज़ेश्कियान ने कहा कि ईरानी संस्कृति में सहनशीलता और मेल-जोल की गहरी परंपरा है, लेकिन साथ ही अत्याचार के खिलाफ लड़ाई भी इस देश के इतिहास का अहम हिस्सा रही है।

राष्ट्रपति पेज़ेश्कियान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में कहा कि इस्लामी गणराज्य ईरान की मूल नीति दुनिया के देशों के साथ आपसी सम्मान और साझा हितों के आधार पर अच्छे संबंध बनाना है। उन्होंने कहा कि उपनिवेशवाद और शोषण की नीतियों के लिए भविष्य की दुनिया में कोई जगह नहीं होगी। राष्ट्रपति के अनुसार, ईरानी जनता की पहचान में सहनशीलता के साथ-साथ अन्याय के खिलाफ प्रतिरोध भी शामिल है, और यही पहचान आगे भी ईरान का नाम ऊंचा बनाए रखेगी।

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
टिप्पणीसंकेत
captcha